कल हो ना हो
December 24, 2006
आज एक बार फ़िर सुरज को उगता देखो
और चान्द को चान्दनी रात मे जागता देखो
क्या पता कल ये धरती
चान्द और सुरज हो ना हो
आज एक बार सबसे मुस्करा के बात करो
बिताये हुये पलों को साथ साथ याद करो
क्या पता कल चेहरे को मुस्कुराना
और दिमाग को पुराने पल याद हो ना हो
आज एक बार फ़िर पुरानी बातो मे खो जाओ
आज एक बार फ़िर पुरानी यादो मे डूब जाओ
क्या पता कल ये बाते
और ये यादें हो ना हो
आज एक बार मन्दिर हो आओ
पुजा कर के प्रसाद भी चढाओ
क्या पता कल के कलयुग मे
भगवान पर लोगों की श्रद्धा हो ना हो
बारीश मे आज खुब भीगो
झुम झुम के बचपन की तरह नाचो
क्या पता बीते हुये बचपन की तरह
कल ये बारीश भी हो ना हो
आज हर काम खूब दिल लगा कर करो
उसे तय समय से पहले पुरा करो
क्या पता आज की तरह
कल बाजुओं मे ताकत हो ना हो
आज एक बार चैन की नीन्द सो जाओ
आज कोई अच्छा सा सपना भी देखो
क्या पता कल जिन्दगी मे चैन
और आखों मे कोई सपना हो ना हो
क्या पता
कल हो ना हो ….



December 25, 2006 at 11:11 am
आज चिट्ठा लिख लो, कल हो ना हो।
आपके ब्लॉग के शीर्षक को ठीक कीजिए –> पूर्णतया हिन्दी ब्लॉग
December 26, 2006 at 6:16 pm
हम तुम्हारे हैं सनम//कल हो ना हो//कभी ख़ुशी कभी ग़म
August 6, 2007 at 4:44 am
मैं होश में था तो फिर उसपे मर गया कैसे
ये जहर मेरे लहू में उतर गया कैसे
कुछ उसके दिल में लगावट जरूर थी वरना
वो मेरा हाथ दबाकर गुजर गया कैसे
जरूर उसके तसव्वुर की राहत होगी
नशे में था तो मैं अपने ही घर गया कैसे
जिसे भुलाये कई साल हो गये कलीम
मैं आज उसकी गली से गुजर गया कैसे
September 4, 2007 at 9:57 am
Han
December 12, 2007 at 6:08 am
i like this poem very much
August 17, 2008 at 11:41 am
nice poem
हिन्दी इन्टरनेट
एक बार अवश्य जांचें |
August 17, 2008 at 11:42 am
हिन्दी इन्टरनेट
एक बार अवश्य जांचें |
September 12, 2008 at 4:49 pm
हिन्दी इन्टरनेट
http://www.hindinet.co.cc
–
हिन्दी इन्टरनेट एक ऐसा वेबपेज है जिस पर हिन्दी में इन्टरनेट का उपयोग करने वाले नए पुराने उपयोगकर्ता इन्टरनेट पर उपलब्ध हिन्दी की सेवाओ व सूचनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है |
यहाँ पर आप निम्नलिखित सूचनाएं अथवा सेवाएं प्राप्त कर सकते है |
१.हिन्दी की पुस्तकें डाउनलोड करें.
२. प्रमुख बैंकों की हिन्दी वेबसाइटों की सूचना व पते.
३.गूगल द्वारा हिन्दी उपयोगकर्तायों के लिए विकसित सेवाओं की जानकारी व लिंक.
४.हिन्दी के सॉफ्टवेर डाउनलोड एवं प्रमुख हिन्दी डाउनलोड केन्द्रों जैसे माइक्रोसॉफ्ट,गूगल इत्यादी की सूचना .
५.गूगल के नए ब्राउजर गूगल क्रोम को हिन्दी में कैसे डाउनलोड करें .
६.संगीत से जुड़ी वेबसाइटों की सूचना व पते.
७.हिन्दी कोमिक्स डाउनलोड करें व पढ़ें
८.इन्टरनेट पर अपना फैमिली ट्री मुफ्त में बनायें
९.विज्ञान व प्रौद्योगिकी:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न .
१०.हिन्दी में ब्लॉग कैसे बनाएँ .
११.हिन्दी चैनल नेट पर देखिए
१२.Website अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद कैसे करें ।
१३.हिन्दी Google ग्रूप .
१४.संस्कृत भाषा सीखें
१५.संगणक (कंप्यूटर) वेब साइटें :
१६.छवि कला से जुड़ी वेब साइटें :
१७.व्यापार से जुड़ी वेब साइटें :
१८.हिन्दी साहित्य से जुड़ी वेब साइटें :
१९.स्वास्थ्य से जुड़ी वेब साइटें :
२०.विज्ञान से जुड़ी वेब साइटें :
२१.इंटरनेट पर हिन्दी पत्र पत्रिकाएं :
२२.हिन्दी के फोंट्स download करें
२३.अंग्रेजी में टाइप करते हुए हिन्दी कैसे लिखें?
२४.देश विदेश के प्रमुख हिन्दी समाचार पत्र इंटरनेट पर
==
अतिरिक्त सेवाएं
* १.आप हिन्दी कलेंडर के अनुसार तिथि व आने वाले त्यौहार की सूचना पा सकते है.
* २.अपने शहर के मौसम की तजा जानकारी पा सकते है.
* ३.हिन्दी से अंग्रेजी शब्दकोष
* ४.फम रेडियो सुन सकते है.
* ५.पुरे भारत में मुफ्त में एस एम एस कर सकते है.
* ६.गूगल टॉक का प्रयोग कर सकते है.
* ७.अपने पसंद की लिपि में पढ़ सकते है.
==
September 20, 2008 at 9:27 am
आपने यह बहुत बढिया खुली कविता लिखी हैं, वर्तमान क्षण ही सब कुछ होता है